परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो सगे भाइयों केबीच मारपीट हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोखरा निवासी भगवान यादव एवं रामजी यादव संगे भाई हैं। दोनों के बीच एक जमीन को ले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। रामजी यादव का आरोप है कि भगवान यादव अपने ससुराल पक्ष से कुछ लोगों को उन्हें तथा उनके परिवार को मारने-पीटने के लिए बुलाए थे तभी रामजी यादव ने इसका विरोध किया। उसके बाद दोनों भाइयों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच दोनों तरफ से एक दो ईंट भी चला, जिसमें दोनों भाई को आंशिक चोटें आई। उन्हें अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में इलाज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष द्बारा लिखित आवेदन नहीं मिला है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…