छपरा: चोरी की घटनायें दिनों दिन बढ़ती जा रही जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। रात रात भर लोग जागते नजर आ रहे है। प्रशासन की गाड़ी केवल गश्ती के नाम पर बालू और दारू की जांच जुटी हुई है। घटना के पुलिस घंटो इंतजार के बाद पहुंचती है।
जी हां घटना मुफसिल थाना क्षेत्र शेरपुर पंचायत के घेघटा गाँव के संजय सिंह की घर की है जहाँ उनके घर मे भतीजी की शादी समारोह की तैयारी चल रहा है तभी दो चोर उनके घर मे घूमते नजर आए। महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने लोगो से कहा जब तक लोग कुछ समझते दोनो चोर भागने का प्रयास करने लगे जिसे संजय सिंह ने पकड़ लिया। तब तक उनके साथी भागने में कामयाब हो गए। लेकिन दोनों चोर ने अपने साथी की बात को नही स्वीकार किये ।
लेकिन गृहस्वामी ने बताया कि दो मोबाइल गायब है जिसकी कीमत हजारों में थी। वही शादी समारोह मे आयी महिलाओं ने बताया बहुत से सामान जिसमे गहने वगैरह नही मिल रहे है जो शक है कि ये दोनों चोर अपने साथियों की सहायता से गयाब कर दिए है। जिसकी कीमत लाखो में थी।
हद तो तब हो गई जब पकड़े गए चोर की घटना मुफसिल थाना को दी गई, पुलिस को आने में समय लगा । लोगोंं ने पुलिस प्रशासन के आने के बाद प्राथमिकी कर उन्हें पुलिस को सौप दिया ।
बताया जाता है दोनों चोर शेरपुर नया बस्ती का रहने वाले हैंं और दारू के नशे में चूर थे। जब कि बिहार में दारू बंद है । फिलहाल पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…