परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मु़फस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर सुदर्शन चौक समीप से गुरुवार को पुलिस ने एक कार से 40 कार्टन व छह बोतल शराब जब्त कर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक वाहन से भारी मात्रा में शराब आ रही है। गश्त दल द्वारा श्रीनगर सुदर्शन चौक के समीप वाहन जांच शुरू की गई। वाहन जांच के दौरान संदेह पर एक कार को रोका गया।
कार की तलाशी के दौरान उसमें 40 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गयी। जबकि छह बोतल शराब बरामद की गयी। पुलिस ने कार व शराब को जब्त करते हुए कार में सवार दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज नालंदा जिला के चंडी निवासी सोनू कुमार उर्फ केशव कुमार व पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर योगीपुर कंकड़बाग निवासी पिटू साह है।जब्त की गई शराब की कीमत तकरीबन तीन लाख रुपए आंकी जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…