सिवान में दूसरे दिन कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी निष्कासित

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अंतर्गत मैट्रिक की परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार को भी जिले के 44 केंद्रों पर जारी रहा। परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली की परीक्षा से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक दूरी के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ी। कई परीक्षा केंद्रों पर थर्मल मशीन से जांच की भी व्यवस्था नहीं थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा में महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर बरहन गोपाल से एक तथा शहर के दाउद मेमोरियल कन्या उच्च विद्यालय से एक छात्र को कदाचार करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा में जहां 69 हजार 420 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, इसमें 68 हजार 339 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1081 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय में सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय तथा महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में एसडीओ रामबाबू कुमार व एसडीपीओ पोलस्त कुमार सभी केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ले रहे थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक चली।

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:30 बजे तक ली गई। परीक्षा केंद्र के अंदर वीक्षकों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा को शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

1081 परीक्षार्थी परीक्षा में रहे अनुपस्थित

जिले के सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा में जहां 34 हजार 896 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। वहीं 34 हजार 380 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 516 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 34 हजार 524 में 33 हजार 959 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 565 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा से दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़कर परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026