परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव से एक चार वर्षीय बच्ची एवं एक सात वर्षीय बालक खेलते-खेलते गायब हो गए। परिजन दोनों बच्चे की खोजबीन में भटक रहे हैं। दोनों बच्चे शुक्रवार की सुबह आठ बजे खेलने निकले थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने शाम चार बजे तक बच्चों की खोजबीन किए लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने इसकी सूचना महाराजगंज थाने को दी। बच्चों के अभिभावकों के लिखित बयान पर महाराजगंज थाना भी बच्चों के खोजबीन में लग गई है। लेरूआ निवासी विक्की कुमार की चार वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी एवं बच्चा अनिल कुमार प्रसाद का सात वर्षीय पुत्र दलबीर प्रसाद बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…