Siwan News

सलमान गनी हत्याकांड में दो दोषी

परवेज अख्तर/सिवान:- एडीजे चार रामायण राम की अदालत ने सलमान गनी हत्याकांड के मामले में सहोदर भाइयों को दोषी पाया है. सजा के बिंदु पर नौ जनवरी को सुनवाई की जायेगी. बताते चलें कि मैरवा थाना के मिसकरही निवासी गनी अनवर ने कांड संख्या-29/2018 में अपने बयान में कहा था कि 11 अप्रैल 2018 को सुबह 11 बजे अपने पुत्र सलमान को सफर् लाने के लिए कहा. वह गांव के ही आलमगीर व इसराक मियां के दुकान से सर्फ लाया. उसी दौरान दुकान पर नोंकझोंक हुई. कुछ देर के बाद सलमान बिजली मिस्त्री का काम कर रहा था. दोनों आलमगीर व इसराक मियां वहां पहुंच गये तथा मारपीट करने लगे. इसराक मियां ने उसके कनपटी में गोली मार दी.जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. अभियोजन की तरफ से न्यायालय में लोक अभियोजक हरेंद्र सिंह व एपीपी रवींद्र नाथ शर्मा तथा बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता मनान अहमद ने अपना पक्ष रखा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026