परवेज अख्तर/सिवान:- आरपीएफ एवं जीआरपी ने शनिवार को संयुक्त रुप से सीवान जंक्शन पर छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते दो अपराधी को गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक फोल्डिंग चाकू, दो बिना सीम का मोबाइल, एक लेडिज एवं एक जेंट्स पर्स तथा पचास रुपये नगद बरामद हुये. पकड़े गये अपराधियों में नगर थाने के गांधी मैदान निवासी वकील चौधरी का पुत्र छोटे कुमार तथा हुसैंनगंज थाने के रफीकपुर निवासी अरुण कुमार पांडेय का पुत्र मनीष पांडे है. जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी अपराध की योजना बना रहें हैं. इसी सूचना के आधार पर आरपीएफ के सहयोग से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…