रघुनाथपुर की दो बेटियों का बिहार हॉकी अंडर 17 टीम में चयन

कर्नाटक में राष्ट्रीय बालिका हाकी प्रतियोगिता में लेंगी भाग

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव स्थित मैरीकम स्पोर्ट्स एकेडमी की दो बेटियाें का चयन बिहार अंडर 17 बालिका हाकी टीम में हुआ है। ये दोनों बेटियां कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय बालिका हाकी अंडर 17 प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर भाग लेंगी। चयनित खिलाड़ियों में पंजवार निवासी नाजिया खातून एवं खुशी कुमारी शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी 29 दिसंबर को कर्नाटक के लिए रवाना होंगी। मैरीकाम स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच संतोष कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन खगड़िया में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयीय खेल दक्ष-17 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ है।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व इस संस्था की चार बेटियों का चयन बिहार हाकी टीम अंडर 14 में हो चुका है जो 27 दिसंबर से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय बालिका हाकी खेल के लिए पहुंच चुकी हैं। चयनित होने पर खिलाड़ी नाजिया खातून व खुशी कुमारी ने बताई कि राज्य एवं राज्य से बाहर राष्ट्रीय खेल में प्रदर्शन करने का सौभाग्य कर्मयोगी घनश्याम शुक्ला की देन के कारण प्राप्त हुआ है। उन्हीं के आशीर्वाद से क्षेत्र के लड़कियां प्रदेश व देश में जिले का नाम रौशन कर रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026