Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

श्रीकांत धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 21 से

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियां गठित

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।इसको लेकर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंध समिति की एक बैठक आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एके पांडेय ने किया। बैठक में महाशिवरात्रि महोत्सव 2020 के तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कई कमेटियों का गठन किया गया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाया जाएगा जिसमें महाशिवरात्रि महोत्सव 2020 के प्रथम दिन प्रातः काल पूजा अर्चना के बाद हरि नाम कीर्तन का आयोजन स्थानीय व्यास सुदर्शन यादव एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा वही दिन में लोक कल्याणर्थ लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं मध्य रात्रि में शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 22 फरवरी को हरि नाम कीर्तन की पूर्णाहुति एवं दिन में संगीतमय शिव विवाह का आयोजन भोजपुरी गायक मृत्युंजय मिश्र एवं उनके साथियों द्वारा की जाएगी। वहीं दिन में 1:00 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के सफल संचालन के लिए कई समितिया गठित की गई है ।जिसमें स्वागत समिति के अध्यक्ष स्थानीय मुखिया विजय चौधरी को बनाया गया है ।।वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी समाजसेवी लालबाबू पांडेय उर्फ नीलमणि पांडेय को दी गई है ।कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी हिमांशु भूषण पांडेय को बनाया गया है। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विंध्याचल पांडेय, अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पान्डेय, प्रधानाचार्य चंद्र भूषण पांडेय,, पत्रकार अशोक कुमार पांडेय, अधिवक्ता जय नाथ सिंह , शशि भूषण पांडेय ,समीर कुमार पांडेय ,मैनेजर साह ,अजय यादव रविन्द्र कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता , सतीश यादव ,परमानंद बिंद,पारस बिंद आदि मौजूद थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026