परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के जयप्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के परिसर में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन के दिन हिमेश्वर क्लब मैरवा व रानीलक्ष्मी बाई क्लब लक्ष्मी पुर के बीच फुटबॉल मैच खेला गया।इसमें हिमेश्वर सपोर्टिंग क्लब ने एक गोल से बाजी मारी। मैच का उद्घाटन अकोल्ही पंचायत की मुखिया किरणदेवी, राजद नेता हरेंद्र सिंह व प्रधानाध्यापक ने खिलाड़ियों से परिचय के साथ किया। खेल का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा आयोजित किया गया। खेल का नेतृत्व जिला हैंडबाल संघ के जिला सचिव संजय पाठक ने किया। वहीं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीडीसी शिवजी प्रसाद,रविरंजन कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह, बीडीसी श्रीकांत यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक सुदर्शन चौरसिया, प्रभुनाथ कुशवाहा, प्रमोद यादव, दिग्विजय सिंह, अंगद प्रसाद, नंदलाल सिंह सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…