पटना: बिहार में शराब की खाली बोतलें मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कभी दरभंगा के समाहरणालय में तो कभी महुआ थाना परिसर में तो कभी विधानसभा में…हद तो तब हो गयी जब दो दिन पहले जहां मुजफ्फरपुर के समाहरणालय में के.के.पाठक ने शराबबंदी को लेकर बैठक की वहां आज खाली शराब की बोतल मिली।ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कलेक्ट्रेट परिसर का है जहाँ परिसर के अंदर शराब की खाली बोतलें मिलीं है।
इस संबंध में सब इंस्पेक्टर अमर राज ने बताया कि परिसर में 180ml की शराब की चार खाली बोतलें मिली है. बोतल को जब्त कर लिया गया है. वहीं आगे की कार्रवाई जारी है. आपको बता दें कि इसी सभागार में कल केके पाठक ने शराबबंदी कानून को लेकर मीटिंग भी की थी. ऐसे में मीटिंग के अगले ही दिन शराब की खाली बोतलें मिलना कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…