Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो दिन बाद अमनौर ग्रिड के कंट्रोल रूम में शुरू होगा टेस्टिग का कार्य

परवेज़ अख्तर/सिवान:-  जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लगभग एक महीने से बिजली की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को सबकुछ ठीक रहा तो 10 दिन बाद बिजली की आंखमिचौनी से दो चार नहीं होना पड़ेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमनौर ग्रिड के कंट्रोल रूम में पानी कम होने लगा है। दो दिन बाद टेस्टिग का कार्य शुरू होगा। टेस्टिग का कार्य पूरा होने के बाद पहले की तरह नियमित बिजली आपूर्ति होने लगेगी और जिले में बिजली की किल्लत से निजात मिल जाएगी।बता दें कि सारण जिले के अमनौर ग्रिड में पानी घुसने से ग्रिड से बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप है और जिले को मिलने वाली बिजली की भारी कटौती की गई है।

सिवान में फिलहाल हाजीपुर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली की सप्लाई की जा रही है। इस कारण जिले में बिजली आठ से दस घंटे की लोगों को मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग बिजली की किल्लत से परेशान हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि अमनौर ग्रिड के कंट्रोल रूम का पानी कम हो रहा है दो दिन और समय लगा सकता है। पानी कम होने के बाद टेस्टिग व साफ-सफाई का कार्य होगा। करीब अभी दस का समय लगा सकता है। इसके बाद बिजली की सप्लाई नियमित हो जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026