परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी तथा रघुनाथपुर में अलग-अलग दुर्घटना मेें दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुध्रा तकिया टोला निवासी मैनुद्दीन खां का पुत्र इरशाद खां तथा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र विकाऊ राम बताया जाता है। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा तकिया निवासी इरशाद आलम अपने घर में बिजली के बोर्ड का स्विच दबा रहा था तभी करंट लगने वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र विकाउ राम शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने साथी के साथ शौच करने गया था। शौच करने के बाद वह हाथ-पैर धाने नदी में गया तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। विकाउ के साथ शौच को गए उसके साथी ने समझा कि वह शौच करने के बाद विकाउ घर चला गया होगा। जब वह घर लौटा तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन देर रात तक की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…