पचरुखी में हृदयाघात से हुई दो की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दो लोगों की मौत ह्रदयाघात से हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है. पहली घटना में चमुखा निवासी प्रदीप साह पिता भगवान साह उम्र 45 वर्ष है. जिसकी गोरखपुर में मृत्यु हुई है. इन्हें रविवार की सुबह सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया था. जहां गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए कही अन्यत्र रेफर किया गया.

परिजनों द्वारा गोरखपुर ले जाया गया जहां रविवार को ही दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. परिजन गोरखपुर से शव लेकर समाचार प्रेक्षण तक नहीं पहुंचे थे. कुछ लोग इसे कोरोना से हुई मौत भी बता रहे थे. वहीं दूसरी घटना भी रविवार दोपहर की है जब महमदपुर निवासी मोहम्द ताज को सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर परिजनों द्वारा इलाज हेतु सीवान लेकर जाने के दौरान रास्ते मे हीं दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आये और अंतिम क्रिया की तैयारी में जुट गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026