Categories: छपरा

छपरा में अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में महिला समेत दो दर्जन लोग घायल

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में जमीनी विवाद में मारपीट कर एक शख्स को घायल कर दिया गया। वही मामलेे में थाना स्तर के चौकीदार समेत 15 को मारपीट के लिए जिम्मेदार बताते हुए रविवार को थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मामलेे में हरपुरजान गांव निवासी सुरेश सिंह पिता स्व मजिस्टर सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर को अपने भाई के जमीन पर खड़े थे कि चौकीदार शिव शंकर सिंह, रामबाबू सिंह समेत 15 लोगों ने लाठी डंडे और तलवार से लैश होकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया जिसमें वे घायल हो गए वही इसी बीच मेरे बेटे के द्वारा तलवार छीन मेरी जान बचाई गयी नही तों उन सभी के द्वारा मेरी हत्या कर दी जाती।

मामले में चौकीदार शिव शंकर सिंह और प्रदीप कुमार सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि यदि थाना पुलिस के पास जाओगे तो जान से मार देंगे। मामलेे में थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

मारपीट में पांच महिला समेत 18 लोग घायल

एकमा. एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत 18 लोग घायल हो गये है. घायलों में गोबरही गांव के कौशिल्या देवी, बंसत साह, बंगरा गांव के लीलावती देवी, ताजपुर गांव के आकाश कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिंह पांडेय छपरा गांव के लीलावती देवी असहनी गांव के इन्द्र जीत कुमार यादव एकमा भट्ट टोली गांव के उमा देवी, माने गांव के जितेन्द्र साह,संजय साह, प्रतिमा,

अनुज साह शोभन छपरा गांव के रामनारायण राय, राजू कुमार राय हेकाम गांव के गुड्डू कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा व अच्छे लाल शर्मा शामिल है. घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमार व डॉ. विकास कुमार विमल ने किया. इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अबतक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024