परवेज़ अख्तर/सिवान:
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को एक सरकारी शिक्षक सहित दो वृद्ध की मौत हो गई। एक की मौत बाइक की टक्कर से जबकि दूसरे की मौत ट्रक की चपेट में आकर हुई। मृतक वैशाली जिला के विदूपुर थाना क्षेत्र निवासी युगल किशोर सिंह व दूसरा लकड़ी नबीगंज क्षेत्र के मदारपुर निवासी पारस सिंह हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा दिया। पहला मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआइ गोदाम समीप का है। दीपक कुमार राय ने बताया कि मृतक युगल किशोर सिंह उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नौवापाली में शिक्षक थे। वे किराए के मकान में गोपलापुर में रहते थे। मंगलवार की सुबह साइकिल से स्कूल जाने के क्रम सूचना पर एफसीआई गोदाम के पास एक ट्रक वाले ने धक्का मार दी जिसे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
वहीं लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं खबर प्रेषण तक स्वजनों का इंतजार पुलिस कर रही थी।वहीं दूसरी घटना लकड़ीनबीगंज की है। मदारपुर निवासी धमेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे पिता पारस सिंह सुबह राशन उठाने जा रहे थे तभी मदारपुर नहर के पास एक बाइक में पीछे दूसरे बाइक वाले ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें बसंतपुर अस्पताल में लाया गया, जहां स्थित गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर से उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…