परवेज अख्तर/सिवान : दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम गंगा बाबा राम ब्रह्म के पास एक बाइक अनियंत्रित होकइ सड़क किनारे फिसल गई। इस कारण बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में दरौली निवासी अजय कुमार गुप्ता का पुत्र त्रिभुवन गुप्ता (20) एवं उमेश कमकर का पुत्र जयराम कमकर (19) हैं। बताया जाता है कि त्रिभुवन गुप्ता और जयराम कमकर गुरुवार की देर शाम यूपी से परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे तभी दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर गंगा राम बाबा ब्रह्म के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकइ फिसल गई और वे गिरकर घायल हो गए। ग्रामीण जब घायलों को स्थानीय अस्पताल लाए तो वहां न चिकित्सक थे और न ही कोई कर्मी। इस पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुखिया लालबहादुर भगत, सरपंच राजेंद्र यादव, बच्चा प्रसाद आदि पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…