Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जंक्शन पर दो घंटे ठप रही बिजली, बिना एनाउंसमेंट के आईं पांच ट्रेनें

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को जंक्शन पर दो घंटे तक ब्लैक आउट रहने से यात्रियों व अधिकारी को काफी परेशानी का समान करना पड़ा। ओवर हेड मेंटेनेंस का काम चलने के कारण सुबह 9:30 से 11:30 तक बिजली सप्लाई को विभाग ने बंद कर दिया था। इस दौरान पूछताछ सेवा भी पूरी तरह से ठप रही। ना पूछताछ वाले ट्रेनों की सही स्थिति यात्रियों को बता पा रहे थे और ना ही यात्री ही अपनी बोगी में सही समय पर पहुंच पा रहे थे। इसी बीच बिजली नहीं होने के कारण पांच ट्रेनें जंक्शन पर आई लेकिन यात्रियों को उनके जंक्शन पर रुकने के बाद ही पता चला। ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिलने से भाग दौड़ा में चढ़ने उतरने के दौरान कुछ यात्री चोटिल भी हो गए। इंक्वायरी सिस्टम से ट्रेनों का एनाउंसमेंट बंद हो गया। खिड़की पर यात्रियों को सही पोजीशन नहीं मालूम हो सकी। दो घंटे में पांच ट्रेनों के यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। डाउन मौर्य एक्सप्रेस, ग्वालियर मेल, न्यूजलपाईगड़ी, अप आम्रपाली एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन आई। सिनियर सेक्शन इंजीनियरिंग विद्युत के मनीष कुमार ने बताया कि मात्र एक घंटे के लिए बिजली बंद था ओवर हेड मेंटेनेंस का काम चला रहा था आंधी आने पेड़ तार में सट जा रहा है इस कारण बंद हुआ था। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने फोन पर सूचना दिया कि सप्लाई दे दी गई।

पीआरएस काउंटर का लिंक रहा फेल नहीं हुई बुकिंग

जंक्शन पर रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे से 2 बजे तक पीआरएस काउंटर का लिंक फेल रहा। इस कारण टिकट की बुकिंग नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार तत्काल का समय जैसे ही बिता उसके बाद तुरंत ही लिंक फेल हो गया। लिंक फेल होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026