भगवानपुर हाट में दीया से लगी आग में दो घर जलकर हुए राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने के नगवां गांव में गुरुवार के शाम दीया से लगी आग से दो घर जल कर राख हो गया. जब ग्रामीण आग पर काबू पाने का पुरजोर प्रयास किये, तबतक आग की बिनाशकारी लीला पूरी तरह से घर को जला कर राख कर दिया . अन्य घरों को अपना शिकार बना सके  इसके पहले ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. आग लगी में बालिंद्र प्रसाद एवं उपेंद्र प्रसाद का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया है.

इस आपदा में बिछावन, कपड़ा, पलंग, चौकी व अनाज सहित लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी है. पीड़ित बलिंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका घर करकटनुमा था. घर के अंदर दीया जल रहा था, जिससे आग लग गई. जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. सीओ युगेश दास ने कहा कि हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है, जांच प्रतिवेदन मिलने पर नियमानुकुल मदद की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026