परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के चौकी हसन पंचायत अहिरनी टोला में शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई। इस दौरान करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की सूचना है। बताया जाता है कि अहिरनी टोला रघुनाथ यादव, रघुनी यादव के झोपड़ीनुमा घर एवं बेढ़ी में विद्युत के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में रखे कपड़ा, अनाज समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…