सीवान में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत दो की मौत, आक्रोशितों ने ट्रक में लगाई आग

  • कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा तेज रफ्तार ट्रक की आई चपेट में
  • स्वजनों ने ट्रक को किया क्षतिग्रस्त,आक्रोशित लोगो ने पुलिस को पीटा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्रा समेत दो की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिस ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई थी उसे आग के हवाले कर दिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझा दिया।इसके बाद शरारती तत्वों ने गश्त दल में शामिल पदाधिकारी सहित टीम को मारपीट कर घाल कर दिया।भागने के क्रम में पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने पत्थर भी फेंका। घटना के बाद सिवान-गोपालगंज बाइपास पर रविवार की सुबह करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।मृतकों में पचरुखी बाजार निवासी दिग्विजय मणि तिवारी और ओरमा निवासी हैपी कुमारी बताई जाती है।बतादें कि दिग्विजय मणि तिवारी जिला परिषद में जेई के पद पर तैनात थे और हैपी मैट्रिक की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार पहला मामला शनिवार की देर शाम का है।सहायक सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ के समीप स्थित धर्म कांटा के पास जिला परिषद के जेई सह पचरुखी बाजार निवासी दिग्विजय मणि तिवारी शहर से अपने घर पचरुखी जा रहे थे।तभी ट्रैक्टर की टक्कर उनकी बाइक से हो गई।इस घटना में दिग्विजय मणि तिवारी की मौके पर मौत हो गई।इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह हुई। मुफस्सिल थाना के ओरमा गांव निवासी हैपी साइकिल पर सवार होकर शहर के वीएम हाई स्कूल समीप कोचिंग करने जा रही थी।

वह जैसे ही गोपालगंज-छपरा बाइपास समीप पहुंची सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने हैपी को रौंद दिया। इससे हैपी की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों ने चालक को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन बाजार समीप पकड़ लिया और उसकी काफी पिटाई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उग्र हो गए। इसी बीच शरारती तत्वों ने ट्रक में आग लगा दी।आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइपास और सिवान-लकड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ ने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने गश्ती दल को पीटा, पांच घायल

 

सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक से अवैध वसूली का पुलिस पर आरोप लगाकर गश्ती दल की टीम पर हमला बोल दिया।गश्ती दल में मौजूद एएसआई सुरेंद्र कुमार बैठा,चालक लालबाबू और सिपाही कृष्णा प्रसाद,प्रदीप ओझा,राजन को मारपीट कर घायल कर दिया।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ग्रामीणों ने पुलिस की हथियार भी छीनी थी लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद हथियार को पुनः वापस कर दिया।महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज बनाया गया है। इसके आधार पर प्राथमिकी की जा रही है। चालक को हिरासत में लिया गया गया। वहीं पुलिस के साथ मारपीट करने वाले और पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026