परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के माहपुर वैशाखी मोड़ के पास बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे स्टेट हाइवे 73 पर एक कार एवं बस की टक्कर में कार पर सवार दंपती घायल हो गए। बताया जाता है कि बसंतपुर की ओर जा रही टोयोटा कार में विनोद कुमार सिंह (39) अपनी पत्नी वीणा देवी (35) के साथ घर जा रहे थे तभी पटना की ओर से आ रही हिमगिरी बस (बी आर 04 एन 9261) ने माहपुर वैशाखी चौराहे पर टक्कर मार दिया जिसमें दंपती घायल हो गए। घायल महिला रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया अन्यथा घटना बड़ी हो जाती। दोनों घायल को इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। गश्त में निकली पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद बस के चालक एवं खलासी भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि घायल विनोद सिंह के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…