परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना सीमा पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में रविवार की रात दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिचित कुछ लोग बिना चिकित्सक को बताए अस्पताल से लेकर फरार हो गए। मृतक सारण जिले के नैनी गांव निवासी राम स्वरूप राम पुत्र अरुण राम (26) है, जबकि दूसरा घायल सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी केशव प्रसाद का पुत्र मिथुन कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिले के नैनी गांव का राम स्वरूप राम पुत्र अरुण राम (26) अपनी बाइक से अपनी मौसी उषा देवी को उनके ससुराल भगवानपुर थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव पहुंचाने जा रहा था, तभी पिंडरा गांव के समीप एनएच 101 पर भगवानपुर की ओर से सामने से आ रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिय स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां अरुण राम की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि दूसरा घायल मिथुन कुमार को उसके परिचित लोग चिकित्सक के बिना अनुमति के लेकर फरार हो गए। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक सहाजितपुर पुलिस ने कब्जे ले ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…