Siwan News

चोरी की बाइक के साथ दो अंतरजिला गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

बरामद बाइक पैशन प्रो और नंबर स्पलेंडर का

अपराधीक इतिहास तलाश रही है पुलिस

परवेज अख्तर /सिवान:- जिले के जामो बाजार के तेज तर्रार थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने वाहन चेकिंग के दौरान पलटु हाता यात्री शेड के पास से शुक्रवार को अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक (बीआर 28आर 6213) के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार चोर गोपालगंज जिले के माधोपुर ओपी के बेलसड़ बलुआ टोला निवासी एखलाख अहमद तथा रामनाथ चौधरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद दलबल के साथ पलटू हाता यात्री शेड समीप वाहन जांच कर रहे थे तभी तेज गति से विपरीत दिशा से एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे। वे पुलिस को देखते ही हड़बड़ा गए और जवानों को चकमा देकर भागने की कोशिश में लग गए, लेकिन थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए उक्त दोनों युवकों को पकड़ लिया और कागजात की मांग की गई तो दोनों ने पुलिस के समक्ष कागजात प्रस्तुत नहीं किया। बाद में पुलिस ने दोनों लोगों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो दोनों ने बताया कि बरामद बाइक चोरी की है और ये दोनों अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी कांड सं. 153/19 धारा 414/34 के अंतर्गत दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया। दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि महाराजगंज एसडीपीओ हरीश शर्मा के निर्देश के आलोक में पकड़े गए दोनों चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक पैशन प्रो है जबकि उस गाड़ी पर स्प्लेंडर का नंबर अंकित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026