परवेज़ अख्तर/ सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के भलुवा गांव में शादी समारोह से लौट रही एक महिला और उसके रिश्तेदार ट्रक के चपेट में आ गए जिससे दो की मौत हो गई।वही इस दुर्घटना में महिला का 18 वर्षीय पुत्र गुडू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी की अनुसार महिला चंपा देवी(40 साल) अपने बेटे और रिश्तेदार की एक युवती अनुष्का के साथ बड़हरिया के भलुवा से शादी में शामिल होने के बाद अपने घर दरौंदा के नवलपुर जा रही थी।इसी दौरान तरवारा बाजार के उतर टोला गाँव के समीप डॉक्टर सुरेंदर प्रसाद के क्लीनिक के सामने तीनों ट्रक की चपेट में आ गए।घटनास्थल पर ही महिला चंपा देवी और अनुष्का की मौत हो गई।जबकि गुड्डू जख्मी हो गया।इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा।जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को जब्त कर लिया।हालांकि चालक फरार होने में कामयाब हो गया।घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सड़क दुर्घटना में दो की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर दिया।मौके पर पहुँचे पचरुखी सीओ गिन्नी लाल प्रसाद ने दरौंदा के सीओ को मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की अनुसंशा की।घटनास्थल पर पचरुखी के सीओ और जीबी नगर थाने के इंस्पेक्टर ललन कुमार लोगों को समझा बुझा कर काफी मसक्कत के बाद जाम को हटवाया।
सड़क दुर्घटना में दो महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आ गए।इस दौरान आस-पास के लोगों ने घंटों सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान ओछी राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर सड़क दुर्घटना के बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान पुलिस के खिलाफ उकसाने और सड़क जाम कराने वाले समाज विरोधी तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है जिन पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है सड़क जाम करने 10 लोगों को नामजद वही 25 लोगों पर अज्ञात एफआईआर दर्ज की गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…