Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुरानी किला पोखरा में दिनदहाड़े ताला तोड़ दो लाख की चोरी

परवेज़ अख्तर/सीवान:
शहर में बढ़ते लूट, चोरी, हत्या का सिलसिला जारी है.दिनदहाड़े अपराधी व चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. शहर में जितनी भी घटनाएं हो रही है वह सबसे अधिक सराय ओपी क्षेत्र में हो रही है. इसी बीच सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने नगद सहित लाखो की संपत्ति उड़ा ले गये. बताते चलें कि सराय ओपी क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा निवासी भुवाली राम के घर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में भुवाली राम ने कहा कि प्रतिदिन की तरह परिवार के सभी सदस्य तकरीबन 10 बजे तक अपने-अपने काम पर चले गये थे सभी लोग मजदूरी करते हैं.

तभी पड़ोसी द्वारा सूचना मिली की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आपके घर का ताला तोड़कर दिन के 11से 12 के बीच घर में रखे संपत्ति की चोरी कर ली गई है.तभी आनन- फानन में घर के सभी सदस्य घर पहुंचने पर पाया कि घर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है तभी अंदर प्रवेश कर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और रखे गए नगद रुपए जेवरात मंगलसूत्र कान का झुमका, टीका, पायल, हार सहित अन्य सामान गायब है.जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आवास योजना से मिला था रुपए

चोरी के दौरान चोरों ने एक लाख नगद की चोरी की है.यह रुपए आवास योजना की है जो बीते दिनों आवास बनाने के लिए रुपए मिला था.घर के सभी सदस्य आवास बनाने के लिए सोच रहे थे तब तक चोरों ने रुपए उड़ा लिया.पड़ोसियों में यह भी चर्चा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि चोरों की जानकारी होगी कि आवास योजना से पैसा मिला है.जिसके करण घर पर नहीं होने से चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया हो.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026