परवेज अख्तर/सिवान:- रघुनाथपुर बाजार स्थित थाना के सामने मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकान से करीब सवा लाख नगदी समेत समानों की चोरी कर ली. चोरों ने थाना के महज 20 कदम की दूरी पर रात्रि में सफायद अंसारी के कपड़ा की दुकान का वेंटीलेटर तोड़ दुकान के अंदर प्रवेश कर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कैश बॉक्स में रखे 60 हजार नगदी व 40 हजार रुपये मूल्य के कपड़े की चोरी कर ली. इसी दुकान के बगल में एक खैनी की दुकान मो. कैसर अली से की दुकान से छह सौ रुपये व बिस्कूट के दो डब्बे में रखे गए पांच हजार रुपये के सिक्के की चोरी कर लिए. ठंड के कारण आसपास के लोग घर में दुबके होने के कारण इस चोरी की घटना को जान नहीं पाए. बुधवार की सुबह दुकानदार ने अपनी दुकान खोला तो सामान बिखरा देख कर हैरान रह गये. खैनी के दुकानदार ने अपनी दुकान के ऊपर वेंटीलेटर टूटा देख चोरी की जानकारी हुई. दुकानदारों ने चोरी के घटना की शिकायत थाने में की है. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…