परवेज अख्तर/सिवान : सरयू नदी पर बने पीपा पुल के सहारे बुधवार को स्थानीय पुलिस ने दो अवैध शराब धंधेबाज को 96 पीस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाइक भी जब्त किया। दोनों गिरफ्तार धंधेबाज यूपी के सिकंदरपुर थाना के सिसोटार गांव निवासी राजेंद्र राम एवं रामप्रवेश यादव बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब के दो अवैध धंधेबाज बाइक से यूपी के तरफ से पीपा पुल के सहारे दरौली के तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस पीपा पुल पर पहुंच गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक बीच मे बोरे में बंधा कार्टन लेकर आ रहे थे। जब पुलिस द्वारा बाइक सवार को रोकने की इशारा किया तो बाइक सवार तेजी से बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया। जांच करने पर 96 पीस आठ पीएम अंग्रेजी शराब मिला। पुलिस दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए शराब एवं बाइक जब्त कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…