Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महेंद्र नाथ धाम पर दो प्रेमी युगल ने रचाई शादी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर दो प्रेमी युगल ने अपने परिवार व सगे संबंधियों के सामने ही खरवास महीने शादी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सिसवन प्रखंड क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी उमेश सिंह का पुत्र चंदन कुमार वा रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के निखती कला गांव निवासी स्वामीनाथ भगत की लड़की लक्ष्मी कुमारी दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्रेम करते थे। लेकिन परिवार वालों के डर से अपने प्रेम को जाहिर न कर पा रहे थे। लेकिन समय बीतने के साथ ही दोनों का प्रेम परवाना चढ़ा तथा दोनों एक दिन घर छोड़ कर भाग गए।

परिवार वालों के बड़े खोजबीन के बाद से दोनों का पता चला उसके बाद परिवार वालों द्वारा दोनों को  घर लाया गया। जहां पर समाज के बुद्धिजीवी वर्गों की बैठक में दोनों की शादी सिसवन के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम मेहदार मंदिर में कराने की बात तय की गई । उसके बाद दोनों परिवारों के लोगो ने राजी खुशी से खरवास महीने में ही शुक्रवार को पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न करा दी गई ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026