नौतन

नौतन में लॉकडाउन के बीच दिन मे दो बार भिड़े दो मांस विक्रेता, दोनों पक्षों से दो लोग घायल

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के नौतन स्थानीय नौतन थाना मुख्यालय बाजार नौतन में दो मुर्गा मांस विक्रेता जगह को लेकर आपस मे भीड़ गये। बातों बातो से शुरू होकर दोनों के बीच जमकर मार पीट तथा चाकू बाजी हो गई, जिसमें एक पक्ष के गुलाब मिया दूसरे पक्ष के फिरोज मियाँ चाकू लगने से बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज चल रहा है। दोनों नौतन थाना क्षेत्र नौतन बजार निवासी बताये जा रहे है। दोनो ने थाने में अलग अलग लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है।

सबसे बडी बात यह है कि लाॅक डाउन रहने के बाद भी पाँच घन्टे के अंदर दो बार मारपीट चाकूबाजी हो गई ।इसकी सुचना पाकर नौतन थाना पुलिस, स्थानीय अंचल अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच कर स्थिति को शांत कराते हुए दोनो पक्ष से थाने मे लिखित आवेदन देने को कहा, वही आधा दर्जन स्थानों पर मुर्गा मांस बेचने के लिए गाडे गये बास बाला को पुलिस बल ने ऊखडवाकर फेंक दिया।

मालुम हो कि लाॅक डाउन के बाद भी नौतन बजार में मुर्गा मांस बेचा जा रहा है । लाॅक डाउन का उल्लंघन कर तथा प्रशासन द्वारा लाख मना करने के बाद भी लोग मानने को तैयार नही हैं और आँख मिचौली कर गाईड लाईन से हट कर लाॅक डाउन की धज्जियाँ उडाई जा रही हैं। प्रशासन से आंख मिचौली कर दुकाने खोली जा रही है । इससे लगता है कि प्रशासन की मौन स्वीकृति इन्हें प्राप्त है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026