Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एक ही परिवार के दो सदस्यों की कोलकाता में डेंगू से मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार निवासी बालेश्वर साव के परिवार के दो सदस्य की एक माह के अंदर कोलकाता के 24 परगना गौरीपुर में डेंगू बीमारी से मौत और परिवार के दो सदस्यों के इलाजरत होने से रघुनाथपुर बाजार स्थित घर में मातम पसरा हुआ है। मालूम हो कि बालेश्वर साव अपने पूरे परिवार के साथ 24 परगना जिला के थाना नेहटी के गौरीपुर मोहल्ले में रह कर किराने की दुकान चला पूरा परिवार की पालन पोषण करते थे। परिवार के सदस्य संतोष कुमार साव की पुत्री अनिष्का साव (16)की डेंगू बीमारी से 16 अगस्त को मौत हो गई। उसके बाद से परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। फिर बालेश्वर साव के दूसरा पुत्र अवधेश साव की पत्नी गीता साव (36) की डेंगू बीमारी के कारण 11 सितंबर 18 को निधन हो गया। वहीं अवधेश साव ने बताया कि रविवार को घर के दो बच्चे 16 सितंबर को डेंगू बीमारी इलाज कराकर कोलकाता के 24 परगना जिले के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है। सिद्धारत साव एवं मनीषा साव डेंगू की बीमारी से ग्रसित थे। जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। यह परिवार इस बीमारी से दो सदस्य को खोने के बाद से सदमे में है, जो अवधेश साव अपनी पत्नी गीता साव की अंतिम श्राद्ध कर्म के लिए अपने पैतृक गांव रघुनाथपुर बाजार में आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी दो घर के बच्चे इस बीमारी से जूझ रहे हैं। जो चिंता की विषय है। उधर रघुनाथपुर विधान सभा के कांग्रेस की प्रभारी सह रघुनाथपुर प्रखंड की कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी ने जिला प्रशासन से इस बीमारी से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026