परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेड़ी घाट से रविवार की रात्रि नगर थाना व हुसैनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में दुकानों का ताला तोड़ चोरी व हुसैनगंज में एक दस लाख की डकैती मामले में दोनों चोर को पकड़ा गया है। गिरफ्तार एक शुक्ला टोला निवासी है जबकि दूसरा सिसवन ढाला निवासी है। शुक्ला टोली से पकड़ा गया चोर किराए के मकान पर टेड़ी घाट में रहता था। यहीं से दोनों की गिरफ्तारी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…