Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

परवेज अख्तर/सिवान:- जीआरपी थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव में छापेमारी कर चलती ट्रेनों में नशा खिलाकर यात्री को लूटने वाले दो जहरखुरानी गिरोह के सक्रिय सदस्य को धर दबोचा. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया. गिरफ्तार जहरखुरानी चाचोपाली गांव निवासी महफूज उर्फ छोटे मियां तथा संजय राम हैं. दोनों को जीआरपी पुलिस जीआरपी रेल थाना कांड संख्या 43/20 में तलाश कर रही थी. 43/20 कांड संख्या में पूर्व में मुजफ्फरपुर के जितेंद्र जयसवाल को पुलिस ने 2 दिन पूर्व पार्सल कार्यालय के पीछे से आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.पुलिस छापेमारी के दौरान महफूज उर्फ छोटे तथा संजय राम व एक अन्य फरार हो गये थे. गिरफ्तार जितेंद्र जयसवाल ने अपने स्वीकृति बयान में पुलिस के समक्ष यह बताया था कि फरार हुए जहरखुरानी गिरोह के दो सक्रिय सदस्य महफूज उर्फ छोटे तथा संजय राम है. उसी ब्यान के आधार पर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में जीआरपी थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने जीवी नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया तथा एक अन्य की तलाश कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026