परवेज अख्तर/सिवान : गुजरात से बिहारवासियों का पलायन अब तेजी से होने लगा है। इसी क्रम में सोमवार को गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गांव निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र मनोज कुमार और कपिल महतो के पुत्र कालीचरण महतो भी गुजरात के गांधी नगर जिले के धवला कुआं से लौट आए। यहां आने के बाद दोनों ने अपनी आपबीती सुनाई। बता दें कि विगत पांच वर्ष पूर्व से गुजरात के गांधी नगर जिले के धवला कुआं में किराए के मकान में रहते थे और ठेकेदार के देखरेख में राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनों का कहना है कि गुजरात के कुछ शरारती तत्वों द्वारा कहा गया कि दो घंटे के अंदर मकान खाली कर अपने प्रदेश लौट जाओ। वहीं शरारती तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। दोनों दहशत के माहौल में आए स्टेशन पर आ गए और इसकी सूचना परिजनों को दी और ट्रेन पकड़कर सोमवार को गांव लौट आए। गांव लौटने के बाद इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन एवं प्रखंड प्रमुख को दी। प्रखंड प्रमुख उषा देवी एवं प्रमुख पति अशोक कुमार सिंह ने इस घटना पर गहरा असंतोष जताते हुए गुजरात प्रशासन एवं गुजरातवासियों के इस निंदनीय कार्य की घोर निंदा की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…