[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज अख्तर/सिवान:- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को राजद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े दो मामलों की सुनवाई की गई । इसमें कलेक्ट्रेट परिसर में माले नेता एवं कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले से जुड़े मामला सहित एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में सुनवाई के लिए पूर्व से तिथि निर्धारित थी। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में उपरोक्त दोनों मामलों की सुनवाई की गई । माले नेताओं पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में अनुसंधानकर्ता सकलु राम की गवाही होनी थी किंतु सकलु राम के अनुपस्थित रहने के कारण मामले में गवाही नहीं ली जा सकी। अदालत ने आदेश पारित करते हुए निश्चित तिथि को गवाह सकलु राम की उपस्थिति का अंतिम आदेश पारित करते हुए गवाही के लिए निर्देशित किया। क्रिमिनल रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…