Categories: पटना

समस्तीपुर में जहरीली शराब से दो और लोगों की गई जान, अब तक 6 लोगों की मौत

पटना: बिहार के तीन जिले गोपालगंज, बेतिया और समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौतें हो चुकी है। समस्तीपुर में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज रविवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या अब 6 हो गयी है। वही कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार के 3 जिलों में बीते 4 दिनों में जहरीली शराब पीने से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें समस्तीपुर के 4 मृतक भी शामिल हैं। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 3 की आंखों की रोशनी जा चुकी है। मृतकों में गोपालगंज से 20, बेतिया से 17 और समस्तीपुर से BSF और आर्मी के 1-1 जवान समेत 6 लोग शामिल हैं। समस्तीपुर में अब तक 6 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है।

समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कल तक 4 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आज रविवार को हरपुर धमौन में भी एक और मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक रणजीत कुमार सिंह केशव का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने कर दिया है। इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच गये और परिजनों से मामले की जानकारी ली। वही सदर अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय कुमार की भी मौत हो गयी है। रणजीत कुमार सिंह केशव और धनंजय कुमार की मौत के बाद जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा समस्तीपुर में 6 पहुंच गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026