जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है घटना
परवेज अख्तर /सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार की रात्रि दो लोगों के घर के बरामदे से दो मोटरसाइकिल गाड़ी अपाची व पल्सर की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली जिसकी सूचना घर वालो को सुबह जगने के बाद लगी. बताते चले कि गुरुवार की रात्रि शाहपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार यादव तथा इसी गांव निवासी अजित कुमार सिंह अपने अपने घर के बरामदे में रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल क्रमशः अपाची जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 29 जेड 6516 तथा पल्सर जिसका रजिस्ट्रेशन बीआर 29 एएफ 1259 रख कर घर मे सोने चले गए थे, लेकिन सुबह जगने के बाद बरामदे में गाड़ी नहीं दिखी. जिसके बाद घरवाले चिंतित हो गए तथा अगल-बगल पूछताछ की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद सबको अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने की शंका हो गयी. जिसके बाद तुरंत गाड़ी मालिक द्वारा नजदीकी थाना को मोटरसाइकिल चोरी की सूचना दी गयी तथा मोटरसाइकिल मालिक द्वारा थाने में अज्ञात चोरों पर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की अज्ञात चोरों द्वारा एक ही गांव से दो मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मिली है. जिसकी जांच पड़ताल कर अज्ञात मोटरसाइकिल चोरों पर कार्यवाई की जायेगी.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…