Categories: पटना

पटना में 24 घंटे में आए दो नए मामले….3 साल की मासूम व 15 साल का युवक पॉजिटिव…

पटना: कोरोना के संक्रमण से जल्दी मुक्ति नहीं मिल रही है। संक्रमित होने के बाद लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। पटना में हाल में संक्रमित हुए लोगों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। गुरुवार को पटना के 4 संक्रमितों की फॉलो-अप जांच कराई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें इंद्रपुरी की 3 साल की मासूम लड़की भी शामिल है। फॉलो-अप टेस्टिंग के साथ पटना का एक किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

पटना के कंकड़बाग PC कॉलोनी में कोरोना का दो मामले आए। PC कॉलोनी का रहने वाला 15 साल का किशोर और उसके साथ ही एक 38 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब दोनों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम तेज कर दिया गया। पटना में आधा दर्जन इलाके ऐसे हैं जो कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सेंस्टिव हैं। इसमें एजी कॉलोनी, कंकड़बाग, बुद्धा कॉलोनी, पटेल नगर में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। गया का एक युवक पटना में पॉजिटिव पाया गया है। गया के मौर्या घाट के रहने वाले 28 साल के युवक की जांच के लिए पटना में प्राइवेट पैथोलॉजी में सैंपल लिया गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पटना के इंद्रपुरी की 11 साल की लड़की की रिपोर्ट फॉलो-अप जांच में कोरोना पॉजिटिव आई है। इंद्रपुरी की ही 3 साल की मासूम की फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एजी कॉलोनी में 38 साल की महिला और 36 साल का पुरुष फॉलोअप जांच में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पटना में कुल 7 पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार को आई है। इसमें 3 साल की मासूम सहित 4 लोगों की फॉलो-अप टेस्टिंग है और दो नए मामले हैं जबकि एक गया का है जो पटना में सैंपल दिया था वह भी नया मामला है जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026