परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना के तेलकथु में शनिवार को भूमि विवाद को ले हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के सुनील भगत(50), पाल बाबू भगत (70), धर्मेंद्र भगत (19), सत्येंद्र भगत (18) तथा दूसरे पक्ष के दशरथ भगत, राधिका देवी, रूबी कुमारी, औऱ नेहा कुमारी शामिल हैं, जिसमे एक पक्ष के लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पूर्व के भूमि विवाद को ले दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद एक दूसरे पर ईंट पत्थर भी फेंका। इस मामले में एक पक्ष के द्वारा कृष्णा भगत, दशरथ भगत, रंजीत भगत, प्रभु भगत, राधिका देवी, संगीता देवी मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि दोनों पक्षों द्वारा थाने में अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…