Siwan News

हाईटेंशन तार के करंट से दो लोगों की मौत, प्रशासन ने दी सहायता राशि

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार के करंट से दो लोगों की मौत तथा पांच लोगों के घायल होने की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मिर्जापुर निवासी प्रदीप की मौत से घर में शोक व्याप्त है। वहीं उसकी पत्नी मुन्नी देवी बेसुध पड़ी है। प्रदीप की मौत के बाद उसके तीन वर्षीय पुत्र के सर से पिता का साया उठ गया। अब उसका भरण-पोषण कौन करेगा यह सोच वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। वहीं दूसरा मृतक रघुनाथपुर निवासी मुकेश तुरहा की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजपुर मुखिया विमलेश प्रसाद ने कबीर अंत्येष्टि के तहत परिजनों को तीन हजार रुपए सहायता राशि के रूप में दी। गुरुवार की देर शाम मांझी विधायक विजय शंकर दुबे ने परिजनों से मिल सांत्वना दिया तथा सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा ने दोनों मृतक के परिजनों को सहायता राशि के रूप में 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026