बेगूसराय: बिहार में जारी बाढ़ के कहर के बीच बेगूसराय में बुधवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ. इस हादसे में जहां एक बच्ची एवं एक महिला की मौत हो गई वहीं छह लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह डूबने से बचाया. घटना तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के बछवारा थाना क्षेत्र स्थित चमथा चक्की गांव की है. गौरतलब है कि इन दिनों गंगा अपने रौद्र रूप में है और पूरा दियारा इलाका जलमग्न है. एक तरफ दियारा के लोग जहां लोग जेल कैदी बने हुए हैं तो वही आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए जान जोखिम में डालकर बाजार की ओर आने को विवश हैं.
बुधवार को जब चमथा के वार्ड 10 के गोपालपुर निवासी 8 लोग एक छोटे से नाव में सवार होकर बाजीतपुर बाजार की ओर जा रहे थे इसी क्रम में चमथा चक्की के समीप नाव एकाएक पानी से भर गया और गहरे पानी में डूब गया. इस हादसे में गोपालपुर निवासी तुलसी शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी एवं एक बच्ची 3 वर्षीय शिवानी कुमारी की डूबने से मौत हो गई वहीं अन्य लोग जो तैरना जानते थे ने खुद से तैरकर जान बचाई.
कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया. घटना की सूचना मिलने के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की. अभी तक शिवानी कुमारी का शव बरामद हो सका है जबकि प्रतिमा देवी के शव की तलाश जारी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…