दरौली

दरौली में बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला से छीने 80 हजार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- दरौली थाना मोड़ के पास शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे बाइक सवार दो उचक्के एक महिला के हाथ से 80 हजार रुपये भरा पॉलीथिन बैग छीन लिया और फरार हो गए। महिला अवाक हो चिल्लाने लगी तब तक उचक्के फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव की धनुषधारी गोड़ की पत्नी कविता देवी बताई जाती है। कविता देवी अपने गांव से दरौली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से रुपये निकालने आईं थी।

वह 80 हजार रुपये निकालकर उन्हें बैग में रख पैदल ही घर लौट रही थी। थाना मोड़ पर जैसे ही पहुंच गांव जाने वाले एक परिचित की बाइक पर बैठ ही रही थी तभी एक बाइक पर दो सवार उचक्के पहुंचे और महिला के हाथ से रुपये भरा पॉलीथिन बैग छीन कर फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन असफल रहे। थाना के बगल व और भीड़भाड़ वाले जगह घटना होने से लोग हतप्रभ थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026