परवेज अख्तर/सीवान : जिले के मैरवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम सिन्हा ने गुरुवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सेमरा और प्राथमिक विद्यालय बरासो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रपत्र के अनुसार उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय परिसर और किचन की सफाई, राशन का रखरखाव और उसका स्टॉक छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करते हुए उसका भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बच्चों के पाठ्य पुस्तक और ड्रेस की उपलब्धता भी देखी। इसके अलावा एमडीएम पंजी, अवकाश पंजी, आदि रजिस्टर को देखा और कक्षा में जाकर पढ़ाए जा रहे विषय वस्तु से संबंधित बच्चों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रपत्र में मांगी गई सूचनाएं निरीक्षण के आधार पर वरीय अधिकारी को भेजी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…