परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के ख्वासपुर गांव में दो पक्षों के मारपीट में दो लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज में किया गया. स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को सीवान रेफर कर दिया गया. एक पक्ष के गुलाम-ए-मुस्तफा ने कांड संख्या 350/20 दर्ज कराते हुए वीरेंद्र शाह, राजेंद्र शाह, विजेता विजय साह, अजय आनंद एवं रोहित को आरोपित करते हुए बताया है कि पिताजी के साथ दवा खरीदने खवासपुर बाजार पर गया था.
उसी समय इनलोगों ने चारों तरफ से घेर कर मारपीट करने लगे. इनलोगों का कहना था कि यदि इस गांव में रहना है तो ₹50 हजार हजार रूपये दो नहीं तो जान से मार दिए जाओगे. वहीं विजय कुमार गुप्ता ने कांड संख्या 351/20 दर्ज करा गुलाम-ए-मुस्तफा, मो. अयूब, मो. सादिक, शमशेर अली, सफीर को आरोपित कर बताया है कि हमारी दुकान पर यह लोग आकर पैसे की मांग करने लगे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…