छपरा

छपरा में 18 महीने के बच्चे के साथ मां ने आग लगाकर की खुदकुशी

छपरा: बिहार में बड़ी घटना सामने आई है। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के कदना गांव में सोमवार की रात विवाहिता ने अपने 18 महीने बच्चे के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के उत्तरी कदना गांव निवासी सूरज महतो की 24 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी तथा शुभम कुमार के रूप में हुई है। मामले में मृतका के पिता के द्वारा दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसके पति, सास-ससुर सहित परिवार के सभी सदस्यों को नामजद किया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

बताते चलें कि पिंकी देवी का पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी माता-पिता के साथ घर में रहती थी। घर पर उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं रहता है। सोमवार की रात सूरज के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच उसकी पत्नी पिंकी ने 18 महीने के शुभम के साथ अपने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। घर में आग देखकर उसके सास-ससुर उठे और शोर मचाया। कुछ ही देर में आग ने मां व बच्चे काे पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक दोनों की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद इस बात की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी ससुराल पहुंचे और घटना को दहेज हत्या करार दिया। स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024