Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान जंक्शन से कोरोना के दो संदिग्ध भेजे गए जांच हेतु सदर अस्पताल

परवेज अख्तर/सिवान:- लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से सीवान जं. पर उतरे कोरोना वायरस के एक संदिग्ध यात्री तथा उसको रिसिभ करने आये परिजन को रेलवे प्रशासन ने अपने संरक्षण में लेकर जांच हेतु सिवान सदर अस्पताल भेजा है। जांच के बाद यह पता चल पाएगा कि वास्तव में दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं!उधर रेलवे प्रशासन द्वारा दोनों को अपने संरक्षण में लेकर जांच हेतु सीवान सदर अस्पताल में भेजे जाने के बाद उक्त चर्चित खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों को अस्पताल भेजे जाने की पुष्टि जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने करते हुए बताया कि गोपालगंज जिले के माझा का एक यात्री लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर सिवान स्टेशन पर रविवार को उतरा तथा रेल यात्री को एक ब्यक्ति रिसीव करने भी आया हुआ था।लेकिन इसी बीच किसी ने सूचना दी कि रेलयात्री तथा उसको रिसीव करने आए हुए परिजन दोनों कोरोना से ग्रसित है! इसी को लेकर सतर्कता हेतु जांच के लिए दोनों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया है। श्री आलम ने यह भी बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जांच हेतु भेजे गए दोनों कोरोना वायरस से ग्रसित हैं या नहीं। उधर जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर घूम घूमकर रेल यात्रियों को कोरोना वायरस से बचने की अपील भी की। उन्होंने रेल यात्रियों से कोरोना वायरस से संबंधित अफवाह तथा इससे बचाव के लिए अपने सुझाव भी दिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026