पुलिस कस्टडी में महिला की मौत मामले में थाना प्रभारी सहित दो निलंबित

आरा: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां पुलिस कस्टडी में महिला की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है जानकारी के मुताबिक एसडीपीओ की जांच के बाद संबंधित थाना अध्यक्ष सहित एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.. वहीं रविवार को इस मामले में 3 महिला सिपाही को भी निलंबित किया गया था..

बता दें कि तीज के दिन महिला को शक के आधार पर थाने लाया गया था, जिसके बाद 3 दिनों तक बिना FIR के महिला को हाजत में बंद कर रखा गया, जिसके बाद उसकी रविवार सुबह मौत हो गई..मौत के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया..जिसके बाद वरीय अधिकारी ने इसकी जांच एसडीपीओ को सौंप दी थी।

आपको बता दें कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे पीरो थाना परिसर स्थित दो मंजिल क्वार्टर स्थित महिला आवास के शौचालय से मोथी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद की पत्नी शोभा देवी का शव मिला था। महिला ने गले में गमछा बांधकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद शिव सेना के कार्यकर्ताओं एवं मृतका के स्वजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। स्वजनों द्वारा पीरो थानाध्यक्ष सहित दोषी पुलिसकर्मियों को तत्कालीन निलंबित करने की मांग की गई थी। एसपी ने तत्कालीन पीरो डीएसपी को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।

पुलिस हिरासत में मरी महिला शोभा देवी को पुलिस ने गत आठ सितंबर को ही हिरासत में लिया था। इस दौरान चार-पांच दिनों तक उसे पीरो थाना परिसर स्थित एक महिला सिपाही के क्वार्टर में रखकर पूछताछ की जा रही थी। ये सब नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था। नियमानुसार किसी भी संदिग्ध या आरोपित को पुलिस 24 घंटे से अधिक समय तक अपने हिरासत में नहीं रख सकती है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर न्यायालय में पेश किए जाने का प्रावधान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026