✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
आरपीएफ ने चोरी के चार मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो चोर भागने में सफल रहे। मामले में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मैं, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल छोटे लाल गिरि एवं जीआरपी के साथ स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म नंबर तीन पर घटनाओं के रोकथाम तथा आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रहा था। तभी गाड़ी संख्या 15279 पुरबिया एक्सप्रेस जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। उक्त ट्रेन के जाने के बाद चार युवक तेजी से रेलवे यार्ड होते हुए पांच नंबर प्लेटफार्म पर चढ़ते दिखे।
शक हुआ तो चारों युवकों को रुकने के लिए आवाज लगाई गई, आवाज सुनकर वे लोग तेजी से भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया, इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया गया लेकिन दो युवक अंधेरे का लाभ लेते हुए भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर वार्ड नंबर दो निवासी मिंटू अली एवं सराय ओपी क्षेत्र के मखदूम सराय वार्ड नंबर 39 मोहम्मद रिंकू है। ये लोग पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे तभी पकड़े गए। तलाशी लेने पर मिंटू अली के पास से दो मोबाइल एवं रिंकू के पास से दो मोबाइल व नगद दो हजार 350 रुपया मिला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…