सिवान नगर थाना के प्रहरी को धक्का देकर हाजत से दो चोर फरार, ओडी पदाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना से बुधवार की सुबह हाजत से शौच जाने का बहाना बनाकर प्रहरी को धक्का देकर दो चोर फरार हो गए। पुलिस द्वारा उनका काफी दूर तक पीछा किया गया, लेकिन दोनों फरार होने में सफल रहे। मामले में एसपी ने ओडी पदाधिकारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की है।मिली जानकारी अनुसार तीन दिन पूर्व पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाई थी। उनसे पूछताछ के बाद दोनों को हाजत में रखा गया। बुधवार की सुबह दोनों ने प्रहरी से शौच जाने की बात कही। जिसपर प्रहरी एक चोर को शौच ले गया।

शौच के बाद हाजत का दरवाजा खोलकर उसे अंदर कर ही रहा था, तभी प्रहरी को धक्का देकर दोनों बाइक चोर फरार होने में सफल रहे।मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम नगर थाना की पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में दो बाइक चोर को चोरी के एक हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक तथा मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार किया था।इस संबंध में नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। फरार दोनों चोरों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। वहीं थाना ओडी पदाधिकारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024