परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए शनिवार को दो मुखिया प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी मनीषा प्रसाद के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसमें पूर्व मुखिया प्रत्याशी जाकिर इमाम की पत्नी शहनाज़ बानो ने अपने प्रस्तावक महमूद आलम के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं दूसरे प्रत्याशी सलमान अली ने भी अपने प्रस्तावक अहमद अली के साथ नामांकन पर्चा भरा। निर्वाची पदाधिकारी मनीषा प्रसाद ने बताया कि इस उप चुनाव में मुखिया, बीडीसी, वार्ड एवं पंच सहित कुल 6 सीटों पर चुनाव होना है। अब तक सिर्फ गोपालपुर पंचायत से तीन मुखिया के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 27 फरवरी तक नामांकन करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…